हापुड़।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला जज एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह (प्रथम) की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंक से जुड़े वसूली मामलों को अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही निपटाया जाए, ताकि लोक अदालत में ज्यादा मामलों का समाधान हो सके।
इस दौरान लीड बैंक के मैनेजर राजीव गुप्ता और गजेंद्र सिंह सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin