HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में हापुड़ रेलवे स्टेशन को दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर शनिवार और सोमवार को रात 11:20 बजे हापुड़ स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे गाजियाबाद की ओर रवाना हो जाएगी।
वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक रविवार और मंगलवार को सुबह 6:46 बजे हापुड़ स्टेशन पर पहुंचेगी। निर्धारित ठहराव के बाद यह ट्रेन मुरादाबाद के लिए रवाना होगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी और भीड़भाड़ के दौरान टिकट मिलने में भी राहत मिलेगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin