HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस और प्रशासन ने एक गैंगस्टर की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। करीब 25 लाख रुपये कीमत के मकान को कुर्क कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह के अनुसार आरोपी शाहिद उर्फ साहिल मूल रूप से मेरठ जिले के भावनपुर क्षेत्र के लड़पुरा गांव का रहने वाला है और फिलहाल पिलखुवा में रह रहा था। जांच में सामने आया कि उसने आपराधिक गतिविधियों के जरिए यह संपत्ति अर्जित की थी।
कोतवाली नगर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कदम उठाया। आरोपी के खिलाफ हापुड़, मेरठ और गाजियाबाद में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित करीब 20 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin