Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करते ही 1.4 लाख की ठगी, जांच शुरू


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली। साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक युवक के क्रेडिट कार्ड से करीब 1.4 लाख रुपये निकाल लिए गए। घटना के कई महीने बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

गांव खड़लिया के हरौड़ा मोड़ निवासी शिव कुमार के अनुसार, 21 अगस्त की रात वह मोबाइल पर सोशल मीडिया चला रहे थे। इसी दौरान व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से आए लिंक पर उन्होंने गलती से क्लिक कर दिया। इसके तुरंत बाद उनका फोन हैंग हो गया और कुछ ही देर में उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने दो दिन बाद ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने दोबारा तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। जांच में सामने आया कि संदिग्ध व्यक्ति का नाम आदित्य सुनील बताया जा रहा है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर क्राइम सेल की मदद से की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।