HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गढ़ी मस्जिद के पास अंडे को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर तवे से हमला कर दिया गया, जिससे उसका पैर टूट गया। हमलावरों ने उसकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया।
गढ़ी मोहल्ला निवासी पवन कुमार कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में गढ़ी मस्जिद के पास अंडे की ठेली पर उसने चार अंडे खरीदे और पैसे दे दिए। काफी देर इंतजार करने के बाद जब ऑर्डर नहीं मिला तो उसने जल्दी करने को कहा, जिस पर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि नूर अहमद, शाहरूख, माजिद और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और अंडा सेंकने वाले तवे से चोट पहुंचाई। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin