HALCHAL INDIA NEWS
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के लुखराड़ा गांव में कुछ युवकों ने एक डीजे संचालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर लोहे के पंच से वार किए जाने के कारण युवक लहूलुहान हो गया।
सिमरौली निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह डीजे का काम करता है। मंगलवार को वह एक बुकिंग के सिलसिले में बाइक से सिमरौली गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के तीन युवकों ने उसे रोक लिया।
मोहित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लोहे के पंच से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin