HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली। क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में आरा मशीन परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग करने के मामले में करीब पांच महीने बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी नासिर के अनुसार, उनकी आरा मशीन अनूपपुर डिबाई में स्थित है। आरोप है कि 8 नवंबर की रात कुछ लोग कार से वहां पहुंचे और मशीन परिसर में घुसकर सामान में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और मजदूरों के साथ मारपीट भी की गई।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
नासिर ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने थाने और उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया, जिसके आदेश पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin