Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

एक बाइक पर 8 युवक, सरेआम स्टंट—वीडियो वायरल

 


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। शहर में लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक खतरनाक मामला सामने आया है, जहां एक ही बाइक पर आठ युवक सवार होकर स्टंट करते नजर आए। यह घटना तहसील रोड की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवक बिना किसी डर के सड़क पर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से ऐसे युवकों के हौसले बढ़ रहे हैं।

लोगों ने पुलिस से मांग की है कि वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस मामले में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।