हापुड।
देश में आधुनिक खेल संस्कृति को नई दिशा देने की पहल तेज होती दिख रही है। इसी क्रम में एसकेवी वेंचर्स ने एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर खेलों के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की रूपरेखा तैयार की। बैठक में खेल अवसंरचना के विकास, स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन पर गंभीरता से मंथन किया गया। इस पहल को उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल और सरकारी सहयोग भी मिल रहा है, जिससे इसे जमीन पर उतारने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि राज्य स्तर से ही खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए आधुनिक स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और खेल तकनीक को बढ़ावा देने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने और पेशेवर लीग आयोजित करने पर सहमति बनी, जिससे खेलों को करियर के रूप में अपनाने का रास्ता मजबूत होगा।
इस दौरान उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री शादाब शम्स ने कहा कि इस तरह की पहल राज्य के युवाओं के लिए बेहद अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, संस्कार और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे प्रयास न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए मिसाल बन सकते हैं।
बैठक में मौजूद डॉ. सन्देश यादव ने विस्तृत दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा, “आज जरूरत इस बात की है कि हम खेलों को केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता तक सीमित न रखें, बल्कि इसे एक समग्र तंत्र के रूप में विकसित करें। एसकेवी वेंचर्स का उद्देश्य है कि भारत के युवाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराए जाएं।
हम चाहते हैं कि छोटे शहरों और गांवों में छिपी प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इसके लिए हम न केवल अवसंरचना विकसित करेंगे, बल्कि प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, फिटनेस और मानसिक तैयारी जैसे क्षेत्रों पर भी काम करेंगे। आने वाले समय में हमारी कोशिश रहेगी कि भारत में ऐसी पेशेवर लीग स्थापित की जाएं, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें और देश के खिलाड़ियों को आर्थिक व पेशेवर स्थिरता भी प्रदान करें।
हमें विश्वास है कि सरकार और निजी क्षेत्र के सहयोग से भारत खेल महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।” बैठक में डॉ. दुष्यंत सिंह, शौर्यवीर चंदवानी, प्रणय मेस्सी, अभिषेक प्रकाश और प्रवीण सांगवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin