Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार, 70 पव्वे बरामद


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 70 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार रात गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की गई। तलाशी लेने पर अठसैनी निवासी एक आरोपी के पास से 24 पव्वे, मेरठ के कमालपुर निवासी व्यक्ति के पास से 20 पव्वे और अठसैनी के ही एक अन्य व्यक्ति के पास से 26 पव्वे अवैध शराब मिली।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब के पव्वे खरीदकर उन्हें अधिक कीमत पर बेचने का काम करते थे। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।