HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
नई तैनाती के तहत हाफिजपुर थाने के प्रभारी प्रवीन कुमार को बाबूगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धीरज मलिक को बहादुरगढ़ से हटाकर पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है। बहादुरगढ़ थाने की जिम्मेदारी अब इंद्रकांत यादव को सौंपी गई है।
बाबूगढ़ के पूर्व थानाध्यक्ष मुनीष प्रताप सिंह को साइबर अपराध थाना भेजा गया है। वहीं साइबर अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक पटनीश यादव को यूपी-112 का प्रभारी बनाया गया है।
क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक अरविंद चौधरी को हाफिजपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मनोज कुमार और अतुल चौहान को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ नियुक्त किया गया है।
चौकी स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। सार्थक कुमार को ब्रजघाट चौकी प्रभारी, गौरव कुमार को पिलखुवा के कॉलेज गेट चौकी प्रभारी और वीरेंद्र कुमार को सिखेड़ा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में राहुल सिसोदिया को बस अड्डा चौकी, आलोक कुमार को सिंभावली कस्बा चौकी तथा आईशा को कुचेसर चौपला महिला रिपोर्टिंग चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन बदलावों से जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin