Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गंगा स्नान के दौरान युवक बहा, देर शाम तक नहीं मिला सुराग


HALCHAL INDIA NEWS

ब्रजघाट। गंगानगरी में सोमवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम उसे तलाशने में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार मेरठ के जागृति विहार निवासी करीब 21 वर्षीय युवक अपनी मौसी के साथ मोहिनी एकादशी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट आया था। दोनों मुख्य घाट के पास स्नान कर रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव और भंवर में फंसकर युवक पानी की धारा में बह गया।

घटना के दौरान युवक ने बचाव के लिए आवाज लगाई, जिसे सुनकर आसपास मौजूद लोगों और मल्लाहों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से गंगा में सर्च अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।