ब्रजघाट। सोमवार सुबह गंगानगरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। चेक पोस्ट से लेकर टोल प्लाजा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार के अवकाश के बाद दिल्ली की ओर लौटने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण हाईवे पर दबाव बढ़ गया। सुबह से ही गंगा पुल और टोल प्लाजा के आसपास यातायात धीमा पड़ने लगा, जो करीब नौ बजे के आसपास गंभीर जाम में बदल गया।
करीब तीन किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। गर्मी और उमस के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका।
जाम खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वाहनों की अधिक संख्या के चलते कुछ समय के लिए यह स्थिति बनी थी, जिसे जल्द ही सामान्य कर दिया गया।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin