हापुड़।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र युवाओं को बिना अनावश्यक देरी के ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।
जिलाधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से युवा अपना व्यवसाय शुरू कर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पात्र आवेदकों को जल्द से जल्द ऋण स्वीकृत कर सरकार की मंशा के अनुरूप लाभ पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डीएम कविता मीना ने कहा कि जनपद को योजना के अंतर्गत जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसके सापेक्ष अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाए। बैंक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योग्य व्यक्ति केवल प्रक्रिया की जटिलताओं के कारण योजना से वंचित न रह जाए।
उन्होंने अधिकारियों से लाभार्थियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद के सभी बैंक प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin