पिलखुवा। मोहल्ला रमपुरा में जल लाइन लीकेज की समस्या को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। औचक निरीक्षण के दौरान मरम्मत कार्य अधूरा मिला, जबकि जिम्मेदार कर्मचारी मौके से गायब पाए गए। इस स्थिति से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।
मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि वे कई दिनों से जल निगम द्वारा डाली गई पाइपलाइन में लीकेज और कम पानी की आपूर्ति की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
शुक्रवार सुबह कर निर्धारण अधिकारी एवं जल विभाग प्रभारी ऋचा श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेई अनुज कुमार और सुपरवाइजर अनुपस्थित मिले। साथ ही, मरम्मत कार्य भी अधूरा पड़ा था और कहीं भी काम होता नजर नहीं आया।
स्थानीय लोगों ने अधिकारी को बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
इस पर अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जल लाइन लीकेज को जल्द से जल्द ठीक करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, लापरवाही और अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin