HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में दो दिन की बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। गढ़ रोड और आसपास के इलाकों में भारी जलभराव के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि पानी मकानों, दुकानों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक में भर गया।
रविवार रात तेज आंधी और बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, लेकिन गढ़ रोड पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। यहां सोमवार शाम तक भी पानी नहीं निकल पाया, जिससे हजारों वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
भीमनगर, न्यू भीमनगर समेत आसपास के इलाकों में कई घरों में नाले का पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अचानक पानी भरने से घरों का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया। दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा, कई दुकानों में पानी भर गया, जिसे निकालने में घंटों लग गए।
सीएचसी परिसर में भी जलभराव के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी हुई। अस्पताल के बाहर और पार्किंग क्षेत्र में पानी भरा होने से आवाजाही मुश्किल हो गई।
लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि हर साल सफाई पर भारी बजट खर्च होने के बावजूद ऐसी स्थिति बनना लापरवाही को दर्शाता है।
अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर नाले के निर्माण कार्य के कारण दिक्कतें आई हैं और भारी बारिश के चलते स्थिति बिगड़ी। फिलहाल पानी निकासी और व्यवस्था सुधारने का काम जारी है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin