हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र में स्थित शमशानघाट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जलती चिता से तीन युवक शव का सिर अलग कर अपने साथ ले गए। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात शमशानघाट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को मोपेड सहित हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब 16 वर्षीय बच्चे का बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी जिसका शमशानघाट में शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। जैसे ही परिवार क्रियाक्रम की रस्म पूरी हुई और परिवार घर लौटा उसके बाद देर रात तीन युवक मौके पर पहुंचे और जलती चिता से शव का सिर अलग कर अपने साथ ले गए।
सुबह जब परिजनों और स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने इस कृत्य को तांत्रिक विद्या से जुड़ा बताते हुए गहरी आशंका जताई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही थाना देहात प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल शमशानघाट व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में तीन युवक मोपेड से आते और घटना को अंजाम देकर जाते हुए दिखाई दिए।
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर ही तीनों संदिग्धों को मोपेड सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में इस कृत्य के पीछे तांत्रिक गतिविधियों में उपयोग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस तरह की अमानवीय हरकत को लेकर आक्रोशित हैं।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin