हापुड़।
कपूरपूर पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैनामा करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
थाना प्रभारी के अनुसार बीएनएस के अंतर्गत वांछित आरोपी को ग्राम सपनावत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामवीर पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम करीमपुर भाईपुर थाना धौलाना जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप है। इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क थी और लगातार वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी।
थाना कपूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin