HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बिटुमिन (तारकोल) की बढ़ती कीमतों के चलते रुके पड़े काम अब दोबारा शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि सरकार ने बढ़ी दरों के अनुसार भुगतान समायोजन का निर्णय लिया है।
दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण बिटुमिन की कीमतों में करीब डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी हो गई थी। इससे निर्माण कार्यों की लागत बढ़ गई और कई ठेकेदारों ने काम शुरू करने से इंकार कर दिया था।
अब प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में फैसला लेते हुए कहा है कि एक मार्च के बाद जारी हुए टेंडरों में पुराने और नए रेट के बीच का अंतर निकालकर ठेकेदारों को दिया जाएगा। इस निर्णय के बाद निर्माण एजेंसियों को राहत मिली है।
जिले में करीब 20 करोड़ रुपये के 40 सड़क नवीनीकरण कार्य बढ़ी लागत के कारण अटके हुए थे। अब उम्मीद है कि भुगतान समायोजन के बाद ये सभी कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिले में लगभग 160 परियोजनाओं के एस्टीमेट को संशोधित किया जाना है। इस प्रक्रिया में समय लग सकता है, लेकिन काम तेजी से किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही नई दरों के अनुसार भुगतान तय होगा, निर्माण कार्यों को गति मिल जाएगी और विकास कार्य फिर से पटरी पर लौटेंगे।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin