Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

साइबर ठगी के शिकार किसान को मिली बड़ी राहत, सिम्भावली पुलिस ने वापस कराए पूरे रुपये


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

साइबर ठगी के मामलों में लोगों को राहत दिलाने के लिए हापुड़ पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। थाना सिम्भावली की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति की पूरी रकम वापस कराकर उसे बड़ी राहत दी। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


जानकारी के अनुसार थाना सिम्भावली क्षेत्र के ग्राम हाईकोर्ट राजपुर निवासी जयवीर सिंह पुत्र रकम सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 14 हजार 667 रुपये निकाल लिए थे। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की।


मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिम्भावली की साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से रकम को ट्रेस किया और लगातार प्रयास कर पीड़ित की पूरी 14,667 रुपये की धनराशि वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत की सांस ली और हापुड़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 


थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता संख्या, ओटीपी, एटीएम पिन या सीवीवी नंबर जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से पैसा निकल जाता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।