Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

परीक्षा के दौरान छात्र नकल करते पकड़ा गया, विश्वविद्यालय को भेजी गई रिपोर्ट


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में चल रही प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। कॉलेज प्रशासन ने उसकी उत्तर पुस्तिका सील कर मामले की सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी है।

कॉलेज में सुबह की पाली में एनईपी कोर्स की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें सभी पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में कुछ छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़नदस्ते की टीम लगातार निरीक्षण करती रही।

निरीक्षण के दौरान एक छात्र को पर्ची के माध्यम से नकल करते पाया गया। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी कॉपी जब्त कर ली। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सेमेस्टर परीक्षाओं में भी बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए, जबकि कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है।