Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हिस्ट्रीशीटर राशिद की चाकुओं से गोदकर हत्या के तीन हत्यारोपी पुलिस ने 24 घंटे में किए गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नगर के रामपुर रोड स्थित अलीनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को दहला दिया। पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर राशिद की दिनदहाड़े धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर राशिद पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क खून से लाल हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुलंदशहर रोड स्थित चितौली तिराहे के पास से आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद पुत्र रफीक, सूफियान पुत्र रफीक और सुलेमान पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला अलीनगर थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। 

थाना प्रभारी मनीष चौहान का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।