गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-09 पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारिश के कारण सड़क पर भरे पानी में एक टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक टैंकर मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रहा था। स्याना फ्लाईओवर के पास सड़क पर जमा बारिश के पानी के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार टैंकर अचानक डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा की लेन में पहुंच गया और हापुड़ की ओर आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में संभल निवासी संतोष, हर्सन, हीरा और कमल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हीरा को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
.jpg)
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin