Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ड्यूटी से लौट रही पीआरडी महिला जवान से छीनौती, बाइक सवार बदमाश मोबाइल और नकदी लेकर फरार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़।  

बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही एक पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

आरोपों के अनुसार, पीआरडी महिला जवान ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया। 


बताया गया कि बदमाश महिला जवान के हाथ से मोबाइल फोन और नकदी छीनकर तेज गति से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला जवान घबरा गई और शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपित आंखों से ओझल हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के जांच शुरू कर दी है। वहीं वारदात के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।