Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो लोडर समेत चार वाहन जब्त, माफिया फरार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगे दो लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान खनन माफिया मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर खनन विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खेतों और खाली पड़ी जमीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। 


मौके पर मशीनों से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर सप्लाई की जा रही थी। खनन अधिकारी की टीम को देखकर मौके पर मौजूद खनन माफिया वाहन छोड़कर फरार हो गए। टीम ने मौके से दो लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। अधिकारियों ने जब्त वाहनों को पुलिस की निगरानी में खड़ा करा दिया है। 

खनन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।