सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद आयोजित पार्टी के दौरान दुल्हन पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
बताया गया कि पार्टी में गांव और आसपास के कई लोग शामिल हुए थे। आरोप है कि कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने नवविवाहिता पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। इसका विरोध करने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
मारपीट शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पार्टी में मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया। बाद में ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल लोगों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना गंभीर मामला है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin