Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, अब सुबह चलेंगी कक्षाएं


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ जिले में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के बावजूद दोपहर के समय गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पहले परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में कक्षाएं दोपहर एक बजे तक चल रही थीं।

मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद प्रशासन ने स्कूलों को समय परिवर्तन के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम हल्की हवा चलने के बावजूद दोपहर में तेज धूप और उमस बनी रही।

जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों को नए आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।