सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में शुक्रवार देर रात एक मुर्गी फार्म पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों ने फार्म संचालक और उसके भतीजे को बंधक बनाकर नकदी व सामान लूट लिया।
पीड़ित काशिफ खान के अनुसार उनका मुर्गी फार्म गंदू नंगला रोड पर गांव से बाहर स्थित है। घटना के समय वह अपने भतीजे अयान के साथ फार्म पर मौजूद थे। देर रात तीन बदमाश तमंचा और चाकू लेकर फार्म में घुस आए और दोनों को धमकाकर मुर्गियों वाले कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन छीनकर दूर फेंक दिए और आराम से फार्म पर लगे जनरेटरों के अल्टीनेटर से तांबे के तार निकाल लिए। साथ ही जेब और कमरे में रखी करीब आठ हजार रुपये की नकदी तथा एलईडी टीवी भी अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
.jpg)





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin