Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

64 लाख की लूट के पैसों से खरीदी लग्जरी गाड़ी और मोबाइल जब्त


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा पुलिस ने 64 लाख रुपये की चर्चित लूटकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने लूट की रकम से खरीदी गई एक एसयूवी और कई महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश पर की गई।

पुलिस के मुताबिक जनवरी 2026 में राजस्थान और दिल्ली के कारोबारी पिलखुवा फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर 64 लाख रुपये से भरे बैग लूट लिए थे। घटना के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। बताया गया कि यह रकम किसानों को भुगतान के लिए ले जाई जा रही थी।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूट की रकम का इस्तेमाल लग्जरी वाहन और महंगे मोबाइल खरीदने में किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक एसयूवी, आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 15 समेत अन्य मोबाइल फोन जब्त कर लिए।

मामले में हापुड़ और गाजियाबाद के कई आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।