सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में शुक्रवार को तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तालाब के पास मौजूद लोगों ने पानी में मगरमच्छ के बच्चे को तैरते देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने जाल की मदद से मगरमच्छ को काबू में किया।
वन विभाग अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया मगरमच्छ स्वस्थ था। उसे सुरक्षित तरीके से ब्रजघाट के पास गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जंगली जीव के दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin