हापुड़।
जनपद में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ के निर्देश पर जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पिलखुवा पुलिस न्यू बस अड्डे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अंकित पुत्र महीपाल निवासी ग्राम असरा मुरादपुर थाना हापुड़ देहात बताया। पुलिस ने मौके पर ही युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
.jpg)





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin