सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में चल रही प्रोफेशनल कोर्स परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आने के बाद अब प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले मुख्य गेट पर ही तलाशी ली गई। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाने पर रोक लगा दी गई।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार सुबह की पाली में 385 परीक्षार्थियों में से 361 ने परीक्षा दी, जबकि 24 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 231 छात्रों में से 215 उपस्थित हुए और 16 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
बताया गया कि एक दिन पहले प्रोफेशनल परीक्षा के दौरान चार छात्र नकल करते पकड़े गए थे। इसके बाद सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
परीक्षार्थियों के बैग और मोबाइल फोन बाहर ही जमा कराए गए। साथ ही आंतरिक उड़न दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी लगातार नजर रखी गई।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई। वहीं 9 मई को आयोजित होने वाली पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
.jpg)





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin