Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रोडवेज चालक भर्ती टेस्ट में दो अभ्यर्थी पास, दूसरे चरण के लिए चयनित


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ रोडवेज डिपो में शुक्रवार को संविदा चालक भर्ती के तहत ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया गया। इस दौरान दो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफल रहे। अब दोनों चालकों को अगले चरण के ड्राइविंग टेस्ट के लिए लोनी डिपो भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार हापुड़ डिपो से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, बरेली और सीतापुर समेत कई रूटों पर करीब 136 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें बड़ी संख्या में बसें संविदा चालकों के भरोसे संचालित होती हैं। वर्तमान में डिपो में लगभग 35 चालकों की कमी बताई जा रही है, जिससे बस संचालन और यात्रियों की सुविधा प्रभावित हो रही है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि चालक भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में डिपो पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चालक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 23 वर्ष 6 माह से अधिक होनी चाहिए तथा लंबाई कम से कम पांच फीट तीन इंच जरूरी है। इसके अलावा भारी वाहन चलाने का लाइसेंस और दो साल का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। सभी आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा।