हापुड़ जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर जारी विरोध के बीच अब ऊर्जा निगम ने जिले में लगे करीब 18 हजार प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। जून महीने से उपभोक्ताओं को फिर से पोस्टपेड तरीके से बिजली बिल जारी किए जाएंगे।
ऊर्जा विभाग के अनुसार यह बदलाव मुख्यालय स्तर से स्वतः किया जाएगा। उपभोक्ताओं को अलग से किसी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। मई 2026 की बिजली खपत का बिल जून में पोस्टपेड प्रणाली के तहत जारी होगा। बिल उपभोक्ताओं को एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी राहत यह दी गई है कि 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया बिल को 10 किस्तों में जमा करने की सुविधा मिलेगी। वहीं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए तीन किस्तों का विकल्प दिया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए संभव हो तो बकाया राशि एकमुश्त जमा करें।
अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी होगी, उनकी सुविधा के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म होने से जिले के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin