हापुड़।
पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी ज्ञानंजय सिंह ने जिले के 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेशों के बाद कई थानों में नई तैनाती की गई है।
आदेश के अनुसार नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मूलचंद सैनी को पिलखुवा भेजा गया है। थाना देहात के हरिओम चौधरी को बहादुरगढ़, बाबूगढ़ के अशोक कुमार को धौलाना तथा पिलखुवा के धर्मपाल शर्मा को भी धौलाना स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को गढ़मुक्तेश्वर, नवनीत कुमार को कपूरपुर और विष्णुचंद को बाबूगढ़ में नई जिम्मेदारी दी गई है। हाफिजपुर में तैनात इरफान मोहम्मद को सिंभावली और धौलाना के सतेंद्र कुमार को पिलखुवा भेजा गया है।
वहीं सत्यवीर सिंह को गढ़मुक्तेश्वर, सुनील कुमार को थाना देहात, अनिल कुमार को नगर कोतवाली में तैनाती मिली है। गढ़मुक्तेश्वर के नवीन कुमार को बहादुरगढ़ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि एक अन्य सुनील कुमार को धौलाना स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
.jpg)
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin