Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

फर्जी इकरारनामे से मकान हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। कस्तला कासमाबाद गांव में मकान और रास्ते के विवाद को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी ललित ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके चाचा बिजेंद्र सिंह के साथ मकान और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। ललित का कहना है कि उसके पिता जनक सिंह ने वर्ष 2017 में मकान की वसीयत उसके नाम की थी। पिता की मृत्यु के बाद संबंधित संपत्ति वारिसान में उसके नाम दर्ज हो गई थी।

आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने अवैध रूप से रास्ता निकालने के उद्देश्य से फर्जी इकरारनामा तैयार करा लिया। पीड़ित ने पहले पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली।

न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।