हापुड़।
मुंबई में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में मुंबई पुलिस गुरुवार को एक आरोपी को लेकर हापुड़ पहुंची। पुलिस टीम चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े सुराग जुटाने और सराफ कारोबारियों से पूछताछ करने आई थी।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र की मोती कॉलोनी निवासी साकिब पर अपने एक साथी के साथ मिलकर मुंबई में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी हापुड़ लौट आया था। बाद में वह अपने पुराने मामले में जमानत निरस्त कराकर डासना जेल चला गया।
मुंबई पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने बी वारंट के जरिए उसे रिमांड पर लिया और जांच के लिए हापुड़ लेकर पहुंची।
पुलिस टीम ने शहर के कई सराफ कारोबारियों से पूछताछ कर चोरी के माल के संबंध में जानकारी जुटाई। देर शाम तक आरोपी से पूछताछ और जांच की कार्रवाई जारी रही।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin