सिंभावली। कस्बे के रेलवे रोड स्थित साप्ताहिक बाजार में एक रिटायर्ड फौजी के बैग से एक लाख रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई और रकम बरामद कराने की मांग की है।
गांव राजपुर निवासी मुनाजर ने बताया कि उन्होंने सिंभावली स्थित स्टेट बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वह बाजार से होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग की चेन खोलकर उसमें रखी नकदी निकाल ली।
रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जांच-पड़ताल की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पीड़ित ने दोबारा थाने पहुंचकर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच जारी है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin