Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सर्विस रोड पर स्कूटी-बाइक की टक्कर, दो बच्चों समेत चार घायल


HALCHAL INDIA NEWS

कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर चौपला के पास सर्विस रोड पर गुरुवार शाम स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी इमरान की पुत्री निशा शाहपुर जट्ट स्थित एक अकादमी में क्रिकेट कोचिंग लेने जाती है। शाम के समय वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कुचेसर चौपला के पास सर्विस रोड पर गलत दिशा से आ रही बाइक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में निशा को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक सवार युवक और उसके साथ मौजूद दो बच्चे भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।