हापुड़।
आयुष्मान भारत योजना से जुड़े जिले के पांच निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और मानकों को लेकर शासन ने जांच शुरू कर दी है। इन अस्पतालों की फाइलें दोबारा खोली गई हैं और सीएमओ कार्यालय से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। प्रारंभिक जांच में कुछ अस्पतालों पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं।
जिले में फिलहाल 32 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध हैं, जहां पात्र मरीजों का इलाज किया जाता है।
इससे पहले क्लेम से जुड़े मामलों में पिलखुवा के कृपालू हॉस्पिटल, धौलाना के सनराइज हॉस्पिटल, गढ़मुक्तेश्वर के अंबे हॉस्पिटल, सिंभावली के आयुष्मान हॉस्पिटल और न्यू लाइफ हॉस्पिटल को पैनल से हटाया गया था। बाद में जांच के उपरांत न्यू लाइफ हॉस्पिटल को छोड़कर बाकी अस्पतालों को दोबारा योजना में शामिल कर लिया गया था।
अब शासन स्तर से फिर पांच अस्पतालों की जांच कराई जा रही है। इनमें कृपालू हॉस्पिटल, सनराइज हॉस्पिटल, दीप हॉस्पिटल, अंबे हॉस्पिटल और आयुष्मान हॉस्पिटल शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देश पर अस्पतालों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट लगभग तैयार है और जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin