हापुड़।
दिल्ली-लखनऊ रेलखंड पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर गुरुवार को ट्रेन संचालन पर साफ दिखाई दिया। कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस करीब 19 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा आनंद विहार से सहरसा जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन लगभग पांच घंटे और वाराणसी से दिल्ली जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन करीब आठ घंटे विलंब से चली।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेल लाइन पर चल रहे तकनीकी और मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। देरी के चलते यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।







.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin