हापुड़।
गांव अमीपुर नंगौला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुलंदशहर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे सपाइयों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिसको लेकर हल्की नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमीपुर नंगौला में जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर की गई कार्रवाई पूरी तरह एकतरफा और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर परिवार को बेघर कर दिया। उनका कहना था कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है, जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग पार्टी के पास मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि मामले को मानवाधिकार आयोग और न्यायालय तक ले जाया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ कार्यकर्ता पुतला दहन के लिए आगे बढ़ने लगे। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पुतला फूंकने से रोक दिया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष जारी रखेगी।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin