Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पथराव और मारपीट मामले में 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खागौई में आपसी कहासुनी के बाद हुए पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित करीम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित के अनुसार सोमवार रात वह घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव पहुंचते ही साहिल, सरफराज, शाहनवाज, आजिम, मोहीन और मोमीन समेत अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पथराव भी किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस ने साहिल, सरफराज, शाहनवाज, आजिम, मोहीन, मोमीन समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।