Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कल लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 20 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 

यह मेला जरीठी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट परिसर में आयोजित होगा, जहां निजी क्षेत्र की कई कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। युवाओं से अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की गई है। 

रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का मौका मिलेगा।