हापुड़।
जिले की मुख्य सड़कों और हाईवे पर अवैध होर्डिंग की भरमार लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। एनएच-09, एनएच-334 समेत दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड और मेरठ रोड पर जगह-जगह बड़े आकार के होर्डिंग लगाए गए हैं, जो तेज आंधी या खराब मौसम में हादसे का कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके अब तक इन्हें हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
हाल ही में शासन स्तर से भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर लगे खतरनाक होर्डिंग हटाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद शहर में नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। तहसील चौराहा, अतरपुरा चौराहा और मेरठ तिराहा जैसे व्यस्त इलाकों में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जहां हर समय लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या आंधी आने पर ये होर्डिंग कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। नियमों के अनुसार मुख्य चौराहों से निर्धारित दूरी पर ही होर्डिंग लगाए जाने चाहिए, लेकिन शहर में इसका पालन नहीं कराया जा रहा।
एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई अधूरी पड़ी है। शहर में कई स्थानों पर बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग लगे दिखाई दे रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अवैध और खतरनाक होर्डिंगों को चिन्हित कर जल्द अभियान चलाया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देश देने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin