Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कुचेसर चौपला रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अमरोहा निवासी की मौत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

कुचेसर चौपला रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अमरोहा निवासी व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे कुचेसर चौपला रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 91/13 से 91/15 के बीच एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। 


राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान सत्यप्रकाश सिंह पुत्र चेतराम सिंह निवासी ग्राम भटोला शर्की थाना हसनपुर जिला अमरोहा के रूप में हुई।


प्राथमिक जांच में सामने आया कि सत्यप्रकाश सिंह किसी समय रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे थे, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। 


पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

अधिकारियों का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।