हापुड।
सोमवार को हापुड़ विधानसभा से विधायक विजयपाल आढ़ती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर जनपद हापुड़ के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने जनपद हापुड़ में जिला सत्र एवं न्यायालय भवन के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित किए जाने, जनपद की सीमा विस्तार प्रक्रिया को गति देने तथा हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखी।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री को बताया कि हापुड़ तेजी से विकसित हो रहा जनपद है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में न्यायिक व्यवस्था एवं प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला सत्र एवं न्यायालय भवन के निर्माण से न केवल न्यायिक कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को भी बड़ी राहत प्राप्त होगी। साथ ही सीमा विस्तार होने से जनपद के विकास को नई दिशा मिलेगी और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनपद हापुड़ के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
मुलाकात के बाद विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा, “हापुड़ की जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना मेरा कर्तव्य है। जनपद में जिला सत्र एवं न्यायालय भवन की मांग लंबे समय से चली आ रही है, जिसे पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा सीमा विस्तार और विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही हापुड़ के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। प्रदेश सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और हापुड़ भी विकास की इस यात्रा में तेजी से आगे बढ़ेगा।” इस अवसर पर हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, सचिव रवि कुमार एवं एडवोकेट आबिद नबी भी उपस्थित रहे। नेताओं एवं अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष हापुड़ की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin