HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिलाधिकारी कविता मीना ने बृहस्पतिवार को गांव भटैल स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में गंदगी और जलभराव की स्थिति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने संचालकों को साफ-सफाई बेहतर रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने गोवंशों को गर्मी और बारिश से बचाने के लिए तिरपाल लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान केंद्र में 494 गोवंश संरक्षित पाए गए। डीएम ने भूसा, हरे चारे और पशु आहार की उपलब्धता की जानकारी भी ली।

पानी की चर में गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंशों को स्वच्छ पानी मिल सके। हरे चारे की व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान से जानकारी लेते हुए प्रतिदिन पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इससे पहले डीएम ने बाबूगढ़ में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।