हापुड़।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कर एवं राजस्व वसूली, कानून व्यवस्था और अभियोजन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को राजस्व वसूली की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने सभी एसडीएम से कहा कि जिन विभागों की वसूली लक्ष्य के मुकाबले कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर प्रगति बढ़ाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान रानी लक्ष्मीबाई सहायता कोष की समीक्षा भी की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ कानून व्यवस्था और अभियोजन मामलों पर चर्चा हुई।
डीएम ने महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में गंभीरता से जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी को संचालित योजनाओं के माध्यम से पीड़ितों को लाभ दिलाने के आदेश भी दिए गए। साथ ही पॉक्सो मामलों में दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया गया।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin