HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला आजीविका मिशन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति तथा डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने अधिकारियों को नए स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही समूहों के बैंक खाते जल्द खुलवाने और अधिक से अधिक महिलाओं को मिशन से जोड़ने पर बल दिया।
अधिकारियों से कहा गया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जाए।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin